जनता दर्शन’ में मुख्यमंत्री योगी ने सुनीं फरियादें, बोले, हर जरूरतमंद की सेवा सरकार का संकल्प

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार का मूल उद्देश्य हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना है। वह यहां आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए फरियादियों से रूबरू हुए। मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए सख्त व प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

एक बयान के अनुसार, ‘जनता दर्शन’ में प्रादेशिक सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी) के एक सिपाही ने अपनी समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष रखी, जिस पर योगी आदित्यनाथ ने तत्काल संबंधित अधिकारी को प्रकरण के समुचित निस्तारण का निर्देश दिया। वहीं शाहजहांपुर से आए एक किसान ने धान खरीद केंद्रों पर लापरवाही की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है और यह सुनिश्चित किया जाए कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने शाहजहांपुर के जिलाधिकारी को खरीद केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़े - बलिया में कथित मतांतरण प्रयास के आरोप में पादरी गिरफ्तार

प्रयागराज से आए फरियादियों की शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने जिला एवं पुलिस प्रशासन को त्वरित कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “हर जरूरतमंद की सेवा ही सरकार का लक्ष्य है। हमारी सरकार पहले दिन से ही जनता की सेवा, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले साढ़े आठ वर्षों से सरकार लगातार जनता की समस्याएं सुन रही है और उनके समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।”

उन्होंने ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सभी समस्याओं का समयबद्ध और न्यायोचित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.