855 यात्रियों का पहला जत्था हज़ को रवाना

लखनऊ। वर्ष 2024 के हज यात्रियों की लखनऊ उड़ान स्थल से प्रथम उड़ान संख्या एसवी 3769 गुरुवार को प्रात: 08:10 बजे चौधरी चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडे से रवाना हुई। प्रथम उड़ान से 285 हज यात्री रवाना हुए, जिसमें 143 पुरुष व 142 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से 239 हज यात्री लखनऊ जनपद के है।

हज यात्रियों के सुविधार्थ तीन खादिमुल हुज्जाज जिसमें रिजवान अहमद जिला जौनपुर, मोहम्मद राशिद जिला बाराबंकी व मोहम्मद अमजद जिला प्रयागराज शामिल हैं। सचिव हज कमेटी एसपी तिवारी ने बताया कि दूसरी उड़ान संख्या एसवी 3895 सायं 05.00 बजे रवाना हुई।

यह भी पढ़े - रमज़ान में दिखा बलिया की नन्हीं फातिमा का जज़्बा, छह साल की उम्र में रखा 10वां रोज़ा

इस उड़ान से 285 हज यात्री रवाना हुए जिसमें 150 पुरुष व 135 महिलाएं शामिल हैं। इस उड़ान से 169 हज यात्री बाराबंकी व 70 हज यात्री लखनऊ जनपद के है।हज यात्रियों की सुविधार्थ एक खादिमुल हुज्जाज मुफ्ती अबू जफर बरेली जनपद के रवाना हुए। इस उड़ान से 255 हज यात्री मऊ जिले के व 30 हज यात्री लखनऊ जिले के है। हज यात्रियों की सुविधार्थ एक खादिमुल हुज्जाज मलिक एजाज मऊ के रवाना हुए। तीसरी उड़ान के हज यात्रियों को लियाकत अली आफाकी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, हज कमेटी आफ इण्डिया मुम्बई ने विदा किया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.