राज्यसभा चुनाव : यूपी में भाजपा के उम्मीदवारों ने किया नामांकन

UP News : राज्यसभा चुनाव के लिए यूपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सात प्रत्याशियों ने बुधवार को विधानभवन में नामांकन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश के लोकसभा चुनाव प्रभारी बैजयंत जय पांडा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहे।सभी प्रत्याशियों ने नामांकन के दो दो सेट निर्वाचन अधिकारी ब्रजभूषण दुबे को सौंपे। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए सुधांशु त्रिवेदी, अमरपाल मौर्य, आरपीएन सिंह, तेजवीर सिंह, नवीन जैन, साधना सिंह और संगीता बलवंत बिंद को उम्मीदवार बनाया है।

कयास लगाए जा रहे थे कि समाजवादी पार्टी में चल रही खींचतान के बीच भाजपा राज्यसभा चुनाव में आठवां उम्मीदवार उतार सकती है। रालोद के एनडीए में शामिल होने के बाद भाजपा का संख्या बल अधिक हुआ है। भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाए गए बैजयंत जय पांडा ने कहा कि भाजपा समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व और नेतृत्व देने में सफल रही है। इसका उदाहरण आपके सामने पार्टी की ओर से घोषित किए गए राज्यसभा प्रत्याशी हैं। उधर, सपा विधायक पल्लवी पटेल ने मतदान नहीं करने का एलान कर दिया है।

यह भी पढ़े - ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के आदेश पर हाईकोर्ट में चुनौती, राज्य सरकार से मांगा जवाब

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.