यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IPS अफसरों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों का तबादले किया है। आदेश के मुताबिक़ कानपुर नगर में संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) श्री नीलाब्जा चौधरी का तबादला कर दिया गया है। उन्हें लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक पीएसी हेडक्वार्टर भेजा गया है। उनकी जगह विपिन कुमार मिश्रा को कानपुर नगर का अपर पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। वो अब तक वाराणसी पीएसी सेक्टर के पुलिस उपमहानिरीक्षक की ज़िम्मेदारी सँभाल रहे थे। 

download

इनके अलावा 2004 बैच के अधिकारी श्री चंद्र प्रकाश का लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण निदेशालय में तबादला किया गया है वो अभी तक पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना की ज़िम्मेदारी सँभाल रहे थे। आईपीएस सुरेश्वर उनकी जगह लखनऊ में पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना का पदभार ग्रहण करेंगे। 

आईपीसी कमलेश कुमार दीक्षित को कानपुर सेनानायक 37वीं वाहिनी से लखनऊ ट्रांसफ़र किया गया है। वो अब से यहां पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस उपायुक्त का पदभार संभालेंगे। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल अपना पदभार ग्रहण कर आदेश का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा बलिया में गंगा में डूबे पति-पत्नी, दोनों के शव बरामद; जल लेने के दौरान हुआ हादसा
बलिया: जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे सोमवार शाम गंगा नदी से जल लेने के दौरान पति-पत्नी तेज धारा में डूब...
बलिया में क्लीनिक संचालिका की पीट-पीटकर हत्या, लोहे की रॉड से वार का आरोप
उत्तराखंड के तीन सरकारी स्कूलों के छात्रों को प्लाक्षा यूनिवर्सिटी के YTS+ और नवगुरुकुल के BCA प्रोग्राम के लिए स्कॉलरशिप
ShareChat और Moj के QuickTV ने भारत की पहली AI-संचालित माइक्रोड्रामा स्लेट का किया ऐलान, शॉर्ट-फॉर्म स्टोरीटेलिंग को देगा नई दिशा
‘मर्दानी 3’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर से पहले सोनी मैक्स की खास पहल, कैलाश सत्यार्थी के साथ बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ाई जागरूकता
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.