Love story : घर बना रहे मिस्त्री से हुआ मकान मालकिन को प्यार

अयोध्या। घर बनाने आए मिस्त्री को घर की मालकिन से प्यार हो गया। कुछ दिनों की लुकाछिपी के बाद दोनों फरार हो गए हैं। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत कर मिस्त्री पर अपनी पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।

अयोध्या। घर बनाने आए मिस्त्री को घर की मालकिन से प्यार हो गया। कुछ दिनों की लुकाछिपी के बाद दोनों फरार हो गए हैं। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत कर मिस्त्री पर अपनी पत्नी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामला रुदौली कोतेवाली के शुजागंज चौकी क्षेत्र का है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित पति ने नामजद युवक रामधीरज पुत्र रामजस निवासी ग्राम ढेमा तहसील व कोतवाली राम सनेही घाट बाराबंकी पर अपनी पत्नी रेशमा 28 को भगा कर ले जाने का आरोप लगाया है। महिला की शादी 2 वर्ष पहले हुई थी। पुलिस ने पति की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर छानबीन कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस को उनका कोई सुराग नही लग पाया है। 

यह भी पढ़े - बलिया में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत, गांव में शोक

एक अगस्त को युवक राम धीरज उसकी पत्नी रेशमा 28 को अपने प्रेमजाल में फंसाकर बहला फुसला कर भगा ले गया। युवक राम धीरज ने उसके घर से हीरो की होंडा डिलक्स बाइक, एंड्रॉयड मोबाइल इन्फिनिक्स स्मार्ट 6, व महिला अपने साथ जेवरात करधन, पायजेब, तीन तल्ला की झुमकी, ठप्पा का मटर माला, जोड़ा कान का टप, नथुनी, नगद 50000 लेकर भाग गए हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश अपना दल (एस) ने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को दिया संगठन विस्तार का मंत्र, 15 अगस्त से पहले जिला कार्यकारिणी गठन के निर्देश
भोपाल। अपना दल (एस) मध्य प्रदेश इकाई ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल...
18 साल बाद 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तृप्ति विरानी की वापसी, सुवर्णा झा बोलीं- नए अंदाज़ में दिखेगा किरदार
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक का रिकॉर्ड प्रदर्शन, पहली तिमाही में 132% बढ़ा मुनाफा
एसबीआई लाइफ के बीमा प्लान्स पर बढ़ा भरोसा, पहली तिमाही में नए बिजनेस और मुनाफे में मजबूत बढ़ोतरी
'इंडिया के टॉप 1%' का नया प्रोमो रिलीज़, कॉमन सेंस से जीत सकते हैं ₹1 करोड़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.