लखीमपुर-खीरी: दो कार और एक एंबुलेंस से आ रहे रेल हादसे के यात्री, जिले के अनुसार दी गई सुविधा

लखीमपुर-खीरी। तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर हुए भीषण हादसे में ट्रेन की बोगी से सुरक्षित बाहर निकाले गए छह यात्रियों को दो कार और एक एंबुलेंस से लखीमपुर खीरी भेजा गया है। इसमें सभी यात्रियों के लिए जिले के अनुसार सुविधा दी गई है। लखीमपुर खीरी जिले से 16 श्रद्धालु रामेश्वर तीर्थ यात्रा पर जा रहे थे। 17 अगस्त को सभी यात्री सीतापुर से निजी बोगी से यात्रा कर रहे थे। ट्रेन में सीतापुर, हरदोई, लखनऊ आदि जगहों के भी तीर्थ यात्री भी सवार थे। शनिवार को तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन के निकट बोगी में सिलिंडर लीक होने से भीषण आग लग गई थी।

इस हादसे में लखीमपुर शहर के मोहल्ला हाथईपुर उत्तरी निवासी शांती देवी (70) की जिंदा जलकर मौत हो गई थी, जबकि उनके पति रामनोहर वर्मा और नाती हर्ष वर्मा घायल हो गया था। लखीमपुर खीरी के अन्य यात्री किसी तरह से बच निकले थे। कुछ को मामूली चोटें आईं थीं।  शहर के मोहल्ला हाथीपुर निवासी  राम मनोहर वर्मा ने बताया कि मदुरै से दो कार और एक एंबुलेंस लखीमपुर के लिए रवाना की गई है, जिसमें एक कार में उनके साथ सुशील गुप्ता,सावित्री गुप्ता,ज्योति गुप्ता भी सवार हैं।

दूसरी कार में अजय नरायन वर्मा और कमलादेवी को भेजा गया है। इसके साथ ही एंबुलेस भी भेजी गयी है। उधर हादसे से बचकर निकले परिजनों के वापस आने की खबर पाकर परिवार के लोग टकटकी लगाए हुए हैं। वह लगातार अपने परिजनों से संपर्क कर रहे हैं। ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: डग्गामार बस अनियंत्रित होकर खाई में घुसी, बाल-बाल बचे यात्री  

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.