Lakhimpur Kheri News: 'थारू जनजाति को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार'

लखीमपुर खीरी। जिले के प्रभारी और आबकारी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने शनिवार को पलिया तहसील के बलेरा गांव में एकीकृत जनजाति विकास परियोजना के तहत पुनरुद्धारित हस्तशिल्प उत्पादन एवं विक्रय केंद्र का उद्घाटन किया।

थारू जनजाति के विकास को मिलेगा बढ़ावा

इस अवसर पर मंत्री नितिन अग्रवाल ने थारू जनजाति के विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के सरकार के संकल्प को दोहराया। उन्होंने केंद्र में लगे लूम, हथकरघा और अन्य उपकरणों का निरीक्षण किया तथा जनजातीय महिलाओं द्वारा निर्मित हस्तशिल्प वस्तुओं जैसे दरी, पूजा मैट, टोकरियां, टोपी, चप्पल, पर्स, गुलदस्ते, रोटी बॉक्स आदि की सराहना की। साथ ही, इनके निर्माण में लगने वाले समय, लागत और बिक्री प्रक्रिया की जानकारी भी ली।

यह भी पढ़े - खमरिया में भीषण सड़क हादसा : ओवरलोड ऑटो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, पांच गंभीर घायल

अधिकारियों और स्थानीय लोगों की भागीदारी

कार्यक्रम में पीओ यूके सिंह ने संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान एसपी संकल्प शर्मा, सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता, एडीएम संजय कुमार सिंह, अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, थारू जनजाति के प्रधान, महिलाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने गुरु गोरक्षधाम द्वारा आयोजित चिकित्सीय शिविर और एकीकृत जनजाति विकास परियोजना, चंदन चौकी का भी निरीक्षण किया। सरकार की इस पहल से थारू जनजाति के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.