Lakhimpur Kheri News: जटपुरवा गोशाला के पास बाघ के दिखने से हड़कंप, ग्रामीणों में दहशत

धौरहरा। लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज में स्थित जटपुरवा गोशाला के पास सोमवार देर शाम बाघ फिर से दिखाई दिया, जिससे ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया। बाघ को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया और आग जलाई, जिससे बाघ गन्ने के खेतों में छिप गया। बाघ की लगातार चहलकदमी के कारण किसानों और मजदूरों ने खेतों में जाना पूरी तरह से बंद कर दिया है।

अब तक पांच गोवंश का शिकार

जटपुरवा गोशाला के पास बाघ ने अब तक पांच गोवंशीय पशुओं का शिकार किया है। सोमवार को फिर से बाघ का सामना हुआ, जिसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों के होश उड़ गए। शोर-शराबा करने पर बाघ गन्ने के खेतों में जा छिपा।

यह भी पढ़े - खमरिया में भीषण सड़क हादसा : ओवरलोड ऑटो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, पांच गंभीर घायल

पूर्व में भी हुई घटनाएं

इससे पहले, शनिवार को लुधौरी वन रेंज के लौखनियां साइफन के पास बाघ ने करन (21) और महावीर पुरवा गांव में घर में खाना खा रहे सात वर्षीय अशोक पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इस मामले में वन विभाग ने बाघ को पकड़ने के लिए लौखनियां नहर के पश्चिमी पटरी पर पिंजरा लगाया था, लेकिन अभी तक बाघ की लोकेशन नहीं मिली है।

वन विभाग की निगरानी जारी

क्षेत्रीय वनाधिकारी गजेन्द्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम इस मामले में निगरानी कर रही है, और बाघ को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.