Lakhimpur Kheri News: निजी बस और कार की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत

बेहजम (लखीमपुर खीरी)। सोमवार दोपहर गोला-कस्ता मार्ग पर थाना नीमगांव क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा अमृतापुर गांव के पास गड़रिया चौराहा के निकट हुआ, जब एक निजी बस और सामने से आ रही कार की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बस के नीचे जा घुसी। हादसे में सीतापुर जिले के थाना इमलिया सुल्तानपुर के गांव जाट निवासी दानिश (19) पुत्र जियाउद्दीन और शकील (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 12 दिन बाद खुलासा

सूचना मिलते ही एसओ सुनीता कुशवाहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और घायलों को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतकों के परिजनों को जैसे ही हादसे की खबर मिली, घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां शवों को देखकर मातम पसर गया।

पुलिस के अनुसार, दोनों युवक अपनी बहन को विदा कराने के लिए अठौला केशवापुर, गोला गोकर्णनाथ जा रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ। बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.