Lakhimpur Kheri News: सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद जागी पुलिस, चोरी की FIR दर्ज

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में पुलिस की लापरवाही का मामला सामने आया, जहां चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पीड़िता को थाने के चक्कर लगाने पड़े। जब कोई सुनवाई नहीं हुई, तो मजबूर होकर उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई और चोरी का मुकदमा दर्ज किया।

चोरों ने घर से लाखों के गहने और नकदी उड़ाए

थाना खीरी के मोहल्ला आचार्य टोला निवासी बेवा संदोहन के घर 5 जनवरी की रात चोरी हुई। रोज की तरह उन्होंने घर के सभी दरवाजे बंद कर सो गईं, लेकिन रात करीब 2 बजे संदिग्ध आहट से उनकी नींद खुली। उठकर देखा तो मुख्य दरवाजा खुला था और जीने का ताला टूटा हुआ था। छत पर खाली बक्से बिखरे पड़े थे।

चोर बक्सों से 1 लाख रुपये नकद, 4 जोड़ी सोने की चूड़ियां, 1 जोड़ी झुमकी, 1 नथ, 2 अंगूठियां, 1 मंगलसूत्र, 4 जोड़ी पायल, 8 चांदी के सिक्के और 1 सोने की बिंदी सहित कई कीमती सामान ले गए।

थाने में टालमटोल, सीएम पोर्टल पर शिकायत के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची और जांच भी की, लेकिन बार-बार तहरीर देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पुलिस जांच का हवाला देकर मामला टालती रही।

आखिरकार, परेशान होकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हरकत में आई और अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

प्रभारी निरीक्षक हेमंत राय ने बताया कि सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने के बाद मामला संज्ञान में आया और रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब चोरों की तलाश में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
अमेठी। जिले के कमरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत बरसंडा गांव में शादी समारोह के दौरान डांस को लेकर शुरू हुआ मामूली...
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Ballia News: चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर युवक जियो टावर पर चढ़ा, 4.30 घंटे बाद सुरक्षित उतरा
आज का राशिफल 24 जून 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल
Ballia News : सीमा वर्मा ने संभाला औषधि निरीक्षक का कार्यभार, बनीं बलिया की पहली महिला ड्रग इंस्पेक्टर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.