Lakhimpur Kheri News: शारदा नदी का निरीक्षण करने पहुंचे सीएम योगी, मोटरबोट से लिया चैनलाइजेशन कार्य का जायजा

लखीमपुर खीरी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले के पलिया विधानसभा क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने शारदा नदी के चैनलाइजेशन कार्यों का निरीक्षण किया। दोपहर करीब 12 बजे उनका हेलिकॉप्टर पलिया क्षेत्र में उतरा। इस दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़े - Lakhimpur Kheri News : पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, 12 दिन बाद खुलासा

पलिया विधायक रोमी साहनी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मोहम्मदी विधायक लोकेन्द्र प्रताप सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सीएम का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने मोटरबोट पर सवार होकर शारदा नदी के किनारे चल रहे बाढ़ नियंत्रण और चैनलाइजेशन से जुड़े कार्यों को बारीकी से देखा और अधिकारियों से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सीएम योगी जनसभा स्थल की ओर रवाना हुए।

(खबर अपडेट की जा रही है...)

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.