बलिया के 17 परिषदीय विद्यालय बने नवाचार के केन्द्र, खगोल प्रयोगशालाएं बनीं आकर्षण का केंद्र, मऊ से पहुंचे छात्र शैक्षिक भ्रमण पर

बलिया। जिले के परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को नया आयाम देने और छात्रों में विज्ञान व अंतरिक्ष के प्रति रुचि विकसित करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी के सहयोग से बलिया के 17 परिषदीय स्कूलों में खगोल विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की गई हैं। ये प्रयोगशालाएं अब न केवल बलिया, बल्कि अन्य जनपदों के छात्रों के लिए भी आकर्षण और जिज्ञासा का केंद्र बनती जा रही हैं।

इसी कड़ी में, मऊ जिले के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की प्रधानाध्यापिका अनुप्रिया चटर्जी के नेतृत्व में 45 छात्र-छात्राओं का दल बलिया के शिक्षा क्षेत्र सीयर अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बुद्धिपुर चंदायर कला स्थित खगोल प्रयोगशाला का शैक्षिक भ्रमण करने पहुंचा।

यह भी पढ़े - पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

विद्यालय पहुंचने पर छात्रों और शिक्षकों ने परिषदीय स्कूल में खगोल प्रयोगशाला जैसी उन्नत सुविधा देखकर आश्चर्य और प्रसन्नता व्यक्त की। यहां मौजूद शिक्षकों ने छात्रों को भारत की खगोल और अंतरिक्ष विज्ञान की उपलब्धियों से अवगत कराया। प्रयोगशाला में स्थापित विभिन्न वैज्ञानिक यंत्रों के माध्यम से छात्रों ने अंतरिक्ष और खगोल विज्ञान से जुड़ी कई जानकारियाँ प्रत्यक्ष रूप से प्राप्त कीं।

मऊ से आए एक छात्र ने उत्साहपूर्वक कहा, "अब तक जो चीज़ें हमने किताबों में पढ़ी थीं, उन्हें आज यहां प्रत्यक्ष रूप में देखकर समझने का मौका मिला है। यह हमारे लिए एक यादगार और ज्ञानवर्धक अनुभव रहा।"

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि इन प्रयोगशालाओं में पास-पड़ोस के स्कूलों के बच्चों को क्रमबद्ध तरीके से भ्रमण कराया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी विज्ञान एवं अंतरिक्ष की गतिविधियों से परिचित हो सकें। उन्होंने यह भी बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के सहयोग से भविष्य में और अधिक विद्यालयों में इस तरह की सुविधाएं विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील चौबे, प्रधानाध्यापक रामचंद्र राम, प्रवीण कुमार, देवेंद्र सहित अन्य शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

यह पहल न केवल परिषदीय विद्यालयों की छवि को सकारात्मक रूप से बदल रही है, बल्कि छात्रों के मन में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा और समझ को भी नई दिशा दे रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.