Ballia News: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों के परिजनों को मिले तीन-तीन लाख रुपये, कंपनी ने मानवता के नाम पर दी सहायता

हल्दी (बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर गायघाट डाकबंगला के पास 28 जून को हुए भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले तीन युवकों के परिजनों को बृहस्पतिवार को तीन-तीन लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। यह आर्थिक मदद एनकेसी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से मानवता के आधार पर दी गई है।

गौरतलब है कि हादसे के बाद पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने 15 जुलाई को एनकेसी प्रोजेक्ट्स के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर केके राम से मुलाकात कर मृतकों के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने की मांग की थी।

यह भी पढ़े - बलिया में नाली पर गिरने से व्यक्ति की मौत, परिवार में मचा कोहराम

यह था पूरा मामला

गायघाट (हल्दी) निवासी गोपाल राजभर (30) पुत्र भरत राजभर,

अकोल्ही (बांसडीह) निवासी रवि राजभर (30) पुत्र भुनेश्वर राजभर और

अशोक राजभर (45) एक ही बाइक से 28 जून को बलिया की ओर जा रहे थे।

गायघाट डाकबंगला के पास उनकी बाइक को तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन परिजनों को आर्थिक सहायता नहीं मिल सकी थी।

कंपनी ने दिखाया संवेदनशीलता का भाव

पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह के हस्तक्षेप के बाद एनकेसी प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, जो ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य कर रही है, ने प्रत्येक मृतक के परिजन को तीन-तीन लाख रुपये का चेक सौंपा।

चेक वितरण के दौरान कंपनी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर केके राम, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह, ग्राम प्रधान बृजेश राजभर, भरसौता प्रधान मनीष सिंह, नागेंद्र सिंह, संपूर्णानंद, संतोष पासवान समेत कई लोग मौजूद रहे।

परिजनों को मिली आर्थिक राहत

तीनों मृतकों के परिजनों ने कंपनी और पूर्व विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आर्थिक मदद से उन्हें कठिन समय में थोड़ी राहत जरूर मिली है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.