श्रावस्ती : फर्जी दस्तावेज़ से नौकरी पाने वाले आधा दर्जन बेसिक शिक्षक बर्खास्त, मुकदमा दर्ज कराने के आदेश

श्रावस्ती। उत्तर प्रदेश में फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई का सिलसिला थम नहीं रहा है। श्रावस्ती जिले में बुधवार को आधा दर्जन सहायक अध्यापकों को बर्खास्त कर दिया गया। इन सभी पर फर्जी अभिलेखों के जरिए नौकरी हथियाने का आरोप है। साथ ही, बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) ने इन पर आपराधिक मुकदमा दर्ज कराने का आदेश भी संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को दे दिया है।

बर्खास्त किए गए शिक्षकों में शामिल हैं

सकीमुद्दीन, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय जोगा गांव, सिरसिया

सुनील कुमार, प्राथमिक विद्यालय मधवापुर कुथनी, सिरसिया

प्रशांत यादव, प्राथमिक विद्यालय फुलैहिया, सिरसिया

देवेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय कटवा, जमुनहा

राजेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय दामोदरा, जमुनहा

संजीव कुमार, प्राथमिक विद्यालय मनवरिया दीवान, जमुनहा

इन शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए संबंधित एबीएस (खंड शिक्षा अधिकारी) को पत्र भेज दिया गया है।

अब तक 53 फर्जी शिक्षक हो चुके हैं बर्खास्त

श्रावस्ती जनपद में फर्जी शिक्षकों की संख्या चिंता का विषय बनी हुई है। अब तक 53 से अधिक शिक्षक फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति पाए जाने पर बर्खास्त किए जा चुके हैं। हालांकि, न्यायालय के हस्तक्षेप के चलते इनमें से दो शिक्षक अब भी कार्यरत हैं। बाकी से वेतन की रिकवरी की योजना तो बनी, लेकिन वसूली नहीं हो सकी।

इस जिले में गैर जनपद से आकर नियुक्त हुए फर्जी शिक्षकों की संख्या अधिक है। बुधवार को हुई कार्रवाई इस बात की ताज़ा मिसाल है कि यह सिलसिला अभी भी जारी है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

26 नवंबर 2024 को पांच फर्जी शिक्षकों को बर्खास्त किया गया था।

5 दिसंबर 2024 को भी तीन शिक्षक बर्खास्त किए गए थे।

बेसिक शिक्षा विभाग की सतर्कता और दस्तावेज़ों की जांच के चलते फर्जी नियुक्तियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। अब यह देखना होगा कि आगे रिकवरी और कानूनी कार्रवाई कितनी प्रभावी होती है।

खबरें और भी हैं

Latest News

गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद गाजीपुर एनकाउंटर पर मंत्री संजय निषाद के सवाल, बोले- मुख्य आरोपी नहीं था कमलेश बिंद
गाजीपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने गाजीपुर में...
Lucknow Crime News : प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, 12 दिन बाद जंगल से मिले कंकालनुमा अवशेष
Ballia News : शादी से पहले युवती पर घर में घुसकर हमला, मां-बेटों पर मुकदमा दर्ज
नौरंगा में कटानरोधी कार्य की धीमी रफ्तार पर भड़के डीएम, युद्धस्तर पर काम पूरा करने के निर्देश
डीएम ने बदला सम्पूर्ण समाधान दिवस का कार्यक्रम, 6 जून को बेल्थरा रोड में होगी जनसुनवाई
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.