Ballia News : गैर इरादतन हत्या के मामले में चार सगे भाइयों को 10-10 साल की सजा

बलिया (उत्तर प्रदेश): जिले की एक स्थानीय अदालत ने गैर इरादतन हत्या के एक पांच साल पुराने मामले में चार सगे भाइयों को दोषी करार देते हुए 10-10 साल के कठोर कारावास और 16-16 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह फैसला मंगलवार को अपर जिला न्यायाधीश ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अदालत ने सुनाया।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, मामला 26 जून 2020 का है, जब रसड़ा थाना क्षेत्र के मंदा गांव में पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान गांव के कन्हैया राम पर चार सगे भाइयों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल कन्हैया राम की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

यह भी पढ़े - Ballia News: सिकंदरपुर की बेटी रागिनी राय ने BPSC में लहराया परचम, बनीं जिला आपूर्ति अधिकारी

घटना के बाद पुलिस ने गांव के ही चार सगे भाइयों अनिल कुमार, बृजेश कुमार, विक्की कुमार, मनोज कुमार, के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जानकारी दी कि न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद चारों को दोषी करार दिया और उन्हें दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत सजा सुनाई गई। अदालत ने दोषियों पर जुर्माना भी लगाया है, जिसे अदा न करने की स्थिति में अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.