Ballia News : बलिया में पुलिस विभाग में फेरबदल, राकेश कुमार सिंह बने शहर कोतवाल, मूल चंद चौरसिया को बैरिया और अनिल सिंह को सहतवार की कमान

बलिया: जिले के पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत तीन प्रमुख थानों के प्रभारी निरीक्षकों का तबादला किया गया है।

नवीन आदेश के अनुसार

राकेश कुमार सिंह को बैरिया से स्थानांतरित कर बलिया शहर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़े - Ballia News: सिकंदरपुर की बेटी रागिनी राय ने BPSC में लहराया परचम, बनीं जिला आपूर्ति अधिकारी

मूल चंद चौरसिया, जो पूर्व में सहतवार थाने के प्रभारी थे, उन्हें अब बैरिया थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।

वहीं सदर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को सहतवार थाना का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है।

एसपी ओमवीर सिंह ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने और आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस प्रशासनिक बदलाव को क्षेत्र की कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.