PNB ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले बलिया के पुलिसकर्मी की पत्नी को दिया एक करोड़ रुपये का बीमा लाभ, जानिए कैसे मिला यह लाभ

बलिया। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले थाना रसड़ा के वरिष्ठ लिपिक इम्तियाज़ अहमद की पत्नी जाहिदा खातून को ‘पीएनबी रक्षक प्लस’ योजना के तहत एक करोड़ रुपये की बीमा राशि प्रदान की है। यह राशि मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीड़ित परिवार को सौंपी गई।

बीमा राशि का चेक जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, वाराणसी अंचल प्रबंधक दीपक सिंह और मऊ मंडल प्रमुख अमित कुमार ने संयुक्त रूप से मृतक कर्मचारी की पत्नी जाहिदा खातून को सौंपा।

यह भी पढ़े - Ballia News: ऑपरेशन दहन के तहत 74 लाख रुपये से अधिक कीमत के मादक पदार्थ नष्ट, 11 थानों के 44 मुकदमों से जुड़े थे अवैध ड्रग्स

PNB रक्षक प्लस योजना का लाभ

पीएनबी के अंचल प्रमुख दीपक सिंह ने कहा कि बैंक की 'रक्षक प्लस' योजना विशेष रूप से पुलिसकर्मियों, सेना के जवानों, पेंशनरों और अग्निवीरों के लिए तैयार की गई है, जिसमें 50 लाख से 1.5 करोड़ तक का बीमा कवर मिलता है। बैंक इस योजना के तहत लाभार्थियों को त्वरित रूप से बीमा राशि उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बताया कि यह योजना बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध है। ग्राहक को सिर्फ अपने खाते में निर्धारित राशि बनाए रखनी होती है, जिससे स्वतः योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

आम खाताधारकों को भी मिलेगा लाभ

मंडल प्रमुख अमित कुमार ने जानकारी दी कि पीएनबी अपने सभी सैलरी अकाउंट धारकों को उनके वेतन के आधार पर अधिकतम 2.5 करोड़ रुपये तक का बीमा लाभ प्रदान करता है। इसी तरह की विशेष योजनाएं किसानों और महिलाओं के लिए भी लागू हैं।

जिलाधिकारी ने की पीएनबी की सराहना

जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पीएनबी की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बीमा राशि से मृतक कर्मचारी के परिवार को वित्तीय राहत मिली है, जो संकट की घड़ी में एक बड़ा सहारा साबित होगा।

पीड़ित परिवार ने जताया आभार

दिवंगत इम्तियाज़ अहमद की पत्नी जाहिदा खातून और उनके परिजनों ने पीएनबी का आभार जताते हुए कहा कि बैंक द्वारा इतनी शीघ्रता से बीमा राशि का भुगतान करना उनके लिए संवेदनशीलता और सहयोग की मिसाल है।

इस अवसर पर पीएनबी बलिया शाखा प्रमुख राजेश कुमार सहित बैंक के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार बलिया: अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के दो मामलों में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार
बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवती थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।...
गायत्री जयंती एवं गंगा दशहरा पर नवकुंडी महायज्ञ, श्रद्धालुओं ने दीं आहुतियां
Ghaziabad News: कंटेनर की टक्कर से दो सगी बहनों की मौत, फुफेरा भाई गंभीर घायल
Amethi News: शादी समारोह में डांस को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में खूनी संघर्ष; एक की मौत, दो घायल
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: एसआईटी की प्रारंभिक रिपोर्ट में दान प्रबंधन व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच का दायरा बढ़ाने की सिफारिश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.