Ballia News: ABVP के विरोध के बाद प्रशासन का एक्शन, कोतवाल लाइन हाजिर – DM ने कहा, "सारे गिले-शिकवे दूर करें"

बलिया: शिक्षा व्यवस्था और मनमानी फीस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के विरोध के सामने आखिरकार जिला प्रशासन को झुकना पड़ा। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से शहर कोतवाल योगेन्द्र प्रसाद सिंह को लाइन हाजिर कर दिया, जबकि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ABVP के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत कर उन्हें शांत किया।

प्रदर्शन कर रहे ABVP के कार्यकर्ता निजी स्कूलों में बढ़ी हुई फीस और शिक्षा के व्यापारीकरण के खिलाफ अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे थे। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि जिलाधिकारी ने उन्हें डांटकर बाहर निकाल दिया, जिससे आक्रोशित होकर वे बारिश में भीगते हुए धरने पर बैठ गए और घंटों तक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।

यह भी पढ़े - अदालती आदेश पर गाड़े गए पैमाइश के पत्थर उखाड़ने का आरोप, दो पर मुकदमा दर्ज

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट और फिर एडीएम अनिल कुमार ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की, लेकिन छात्र कार्यकर्ता टस से मस नहीं हुए। यहां तक कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से वार्ता की, लेकिन तब तक मामला तूल पकड़ चुका था।

ABVP कार्यकर्ताओं की प्रमुख मांग थी कि—

जिलाधिकारी माफी मांगें

और कोतवाल योगेन्द्र सिंह को हटाया जाए

अंततः, प्रशासन को झुकते हुए कोतवाल को लाइन हाजिर करना पड़ा। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने खुद ABVP सदस्यों से मिलकर संवाद किया और कहा, "सारे गिले-शिकवे दूर करें।" इसके बाद ABVP ने बुधवार को अपना धरना समाप्त कर दिया।

वीडियो वायरल, पुलिस-छात्रों में तीखी नोकझोंक

प्रदर्शन के दौरान पुलिस और ABVP कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस का वीडियो भी सामने आया है। इसमें कोतवाल योगेन्द्र सिंह छात्रों को हाथ पकड़कर वहां से हटाते हुए कह रहे हैं, "अगर डीएम के खिलाफ टिप्पणी करोगे तो कार्रवाई होगी।"

ABVP कार्यकर्ताओं का आरोप है कि उन्हें अनजान नंबरों से कॉल करके आंदोलन बंद करने की धमकी दी जा रही थी। कहा गया कि अगर वे नहीं हटे, तो बलपूर्वक लाठीचार्ज कराया जाएगा।

हनुमान चालीसा के साथ विरोध

धरना स्थल पर ABVP कार्यकर्ताओं ने तेज आवाज़ में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया, जो विरोध प्रदर्शन का अहम दृश्य बन गया।

प्रशासन की ओर से कोतवाल पर की गई कार्रवाई के बाद अब स्थिति सामान्य हो गई है। ABVP के कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे पर जनहित में अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा Ballia News: दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रेवती पुलिस ने न्यायालय भेजा
बलिया : रेवती थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर...
Chandauli News: ग्रेट निकोबार बचाओ अभियान की शुरुआत, कांग्रेस ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
फिटनेस के साथ स्वाद का संतुलन: सोनी सब के कलाकारों ने बताए अपने पसंदीदा चीट मील्स
'पुष्पा इम्पॉसिबल' ने पूरे किए 4 सफल वर्ष, प्रेरणादायक कहानियों से जीता दर्शकों का दिल
Ballia News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बार बालाओं के डांस का वीडियो वायरल, जांच के बाद कार्रवाई की तैयारी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.