लखीमपुर-खीरी: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत में महिला समेत पांच घायल, दो की हालत गंभीर

लखीमपुर-खीरी। थाना शारदानगर नगर क्षेत्र में गांव टहरा के निकट मंगलवार की देर शाम पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार महिला, दो छोटी बच्चियों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में महिला के पति समेत दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्रभारी निरीक्षक शारदानगर बृजेश मौर्य ने बताया कि मंगलवार की देर शाम पिकअप और ट्रैक्टर ट्रॉली की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप पर सवार अनिरुद्ध (35) पुत्र शिवनाथ निवासी सुजौली (बहराइच) व एक 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बेसुध होने के कारण उसका नाम व पता अभी ज्ञात नहीं हो सका है। हादसे में पिकअप सवार अनिरुद्ध की पत्नी सुमन (33) और उसकी दो छोटी छोटी बेटियों को भी मामूली चोटे आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़े - स्थानीय युवा ने किया बदलाव का नेतृत्व: आर्या.एजी के को-फाउंडर आनंद चंद्र ने प्रयागराज में एसएचजी वीमेन लीडरशिप प्रोग्राम का संचालन किया

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.