कौशांबी में हेड कांस्टेबल की करंट लगने से मौत, बाथरूम में मिला शव

कौशांबी : जिले के सैनी थाने में तैनात एक हेड कांस्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में करंट लगने से मौत हो गई। घटना थाने के आवासीय परिसर की है, जहां वह रह रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, मृतक हेड कांस्टेबल निरंजन कुशवाह (40) सैनी थाना परिसर स्थित सरकारी आवास में रहते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाथरूम के दरवाजे में विद्युत प्रवाह होने के कारण यह हादसा हुआ। मंगलवार सुबह उनका शव बाथरूम के फर्श पर पड़ा मिला।

बताया जा रहा है कि बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद था। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिराथू ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

निरंजन कुशवाह वर्ष 2011 बैच के पुलिसकर्मी थे और मूल रूप से गाजीपुर जिले के निवासी थे। करीब चार माह पहले ही उनका तबादला प्रतापगढ़ से कौशांबी किया गया था और वह सैनी थाने में तैनात थे।

जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह परिजनों ने उनसे संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।

क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला करंट लगने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज बलिया: युवती को अश्लील कंटेंट भेजने और फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर बदनाम करने का आरोप, युवक पर मुकदमा दर्ज
बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को कथित तौर पर अश्लील फोटो-वीडियो भेजने और सोशल मीडिया...
बलिया: विवाहिता से मारपीट के आरोप में पति और देवर पर मुकदमा दर्ज
बलिया: गड़वार में ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
गोडावन बनी 'इंडियन सिंगल माल्ट ऑफ द ईयर' और 'स्पिरिट ऑफ द ईयर – इंडिया' 2026 की विजेता
बाबा रामदेव ने एनिमेशन फिल्म 'महाप्रभु जगन्नाथ' को बताया बच्चों के लिए ज़रूरी, 17 जुलाई को होगी पैन इंडिया रिलीज़
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.