Kanpur News: पति के फांसी लगाने की धमकी सुन पत्नी ने दी जान, प्रेम विवाह के 18 माह बाद दुखद अंत, दहेज हत्या का आरोप

कानपुर। प्रेम विवाह के 18 माह बाद एक नवविवाहिता ने अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना तब हुई जब उसकी ननद ने फोन कर उसे धमकाया कि उसका भाई आत्महत्या करने जा रहा है। इस बात से आहत होकर पत्नी ने भी खुद को फांसी के फंदे से झुला लिया। मायकेवालों ने पति और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है।

शिवराजपुर के मखन सिंह नगर निवासी राहुल सिंघल आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स की सेल्स का काम करता है। उसने 18 महीने पहले कल्याणपुर की एल्डिको कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय रुचि से प्रेम विवाह किया था। रुचि के माता-पिता नहीं हैं, उनकी परवरिश मामा संजय कुमार ने की थी। उन्होंने ही रुचि की शादी कराई थी।

यह भी पढ़े - कानपुर में दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत, तीन युवकों की मौत, दो घायल

परिजनों के अनुसार, शादी के बाद से ही राहुल दहेज की मांग को लेकर रुचि से मारपीट करता था। हाल ही में एक बार फिर झगड़ा होने पर रुचि मायके आ गई थी। तीन दिन पहले राहुल उसे लेने मायके पहुंचा, लेकिन नानी और रुचि के मना करने पर विवाद करते हुए लौट गया। इसके बाद उसने कई बार फोन कर धमकाया।

बुधवार को राहुल की बहन सुलेखा का रुचि को फोन आया। उसने कहा, "तू वापस नहीं आएगी तो भाई ने कमरे में खुद को बंद कर लिया है और फांसी लगाने जा रहा है। अगर उसने जान दे दी तो तू क्या करेगी?" यह सुनते ही रुचि खुद भी अंदर कमरे में गई और फांसी लगा ली।

घटना के बाद परिजनों ने इसे दहेज हत्या बताते हुए राहुल और उसके परिवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पति राहुल को हिरासत में ले लिया गया है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.