Ballia News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, ससुराल से जुड़ रही कड़ियां

बलिया (रसड़ा)। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के गौरपुरा (अठिलापुरा) गांव में गुरुवार रात एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश राजभर के रूप में हुई है, जो पेशे से राजमिस्त्री था।

परिजनों के अनुसार, गुरुवार की रात वह गंभीर हालत में था, जिसे सीएचसी रसड़ा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़े - PDA के दम पर 2027 में बनेगी सपा की सरकार: युवा संवाद में नेताओं का दावा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राजेश गुरुवार को किसी कार्य से मऊ गया था और शाम को घर लौटने के बाद उसकी मौत हो गई। वह शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।

वहीं, गांव में राजेश की मौत को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बताया जा रहा है कि उसकी साली की शादी तय थी और गुरुवार को हल्दी की रस्म थी। उसकी पत्नी बच्चों को लेकर मायके गई थी। स्थानीय लोगों की मानें तो राजेश भी ससुराल गया था, जहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ। नाराज होकर वह वापस लौटा और उसी रात उसकी मौत हो गई।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं

Latest News

ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती ऑल इंडिया एससी/एसटी/ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने प्रदेश स्तर पर मनाई डॉ. आंबेडकर जयंती
इंदौर। ऑल इंडिया एससी, एसटी, ओबीसी एंड माइनॉरिटी फेडरेशन ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल मलिकराम के नेतृत्व में प्रदेश...
सोनी सब के आगामी पौराणिक शो ‘हस्तिनापुर के वीर’ में कुंती बनेंगी तोरल रसपुत्र
‘यादें’ में बड़ा मोड़: डॉक्टर का पद छोड़ने के बाद इंटर्न्स के सहायक बनेंगे डॉ. देव
पुणे के जेएम रोड पर नए फ्लैगशिप स्टोर के साथ यू.एस. पोलो एसोसिएशन ने बढ़ाई मौजूदगी
राष्ट्रीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा का ऑनलाइन सदस्यता अभियान संपन्न, शिक्षित और विकसित समाज पर जोर
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.