Noida News: महिला से अभद्रता पर हेड कांस्टेबल बर्खास्त, होमगार्ड पर भी कार्रवाई की सिफारिश

नोएडा: महिला से बदसलूकी करने के मामले में गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने सख्त रुख अपनाते हुए पीआरवी-1860 पर तैनात हेड कांस्टेबल भूपेंद्र मलिक को बर्खास्त कर दिया है। वहीं, होमगार्ड सत्य प्रकाश की सेवा समाप्त करने के लिए जिला होमगार्ड कमांडेंट को पत्र भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, घटना 27 अप्रैल की है जब बीटा-2 थाना क्षेत्र की एक पीआरवी टीम ऐच्छर चौकी इलाके में वाहन टक्कर की सूचना पर मौके पर पहुंची थी। वहां मौजूद लोगों से कहासुनी के दौरान सिपाही ने एक व्यक्ति को थप्पड़ मार दिया और बीच-बचाव में आई महिला से भी मारपीट की।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल भूपेंद्र मलिक को 30 अप्रैल को निलंबित किया गया। डायल-112 के एसीपी की जांच में भूपेंद्र मलिक और होमगार्ड सत्य प्रकाश को दोषी पाया गया। इसके बाद पुलिस विभाग की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत भूपेंद्र मलिक को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.