Lakhimpur Kheri News: सीएम का पुतला जलाने पर सपा महिला सभा अध्यक्ष समेत चार को मिली जमानत, तीन सपाई जेल भेजे गए

लखीमपुर खीरी: गुरुवार को कलेक्ट्रेट गेट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाने के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सपा महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रख्याति खरे समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया था। सभी को देर रात कोर्ट में पेश किया गया, जहां से प्रख्याति खरे, रन्नो दीक्षित, मंजू देवी और आरती जनवार को जमानत पर रिहा कर दिया गया, जबकि रमन मनार, संदीप वर्मा और सुधाकर लाला को जेल भेज दिया गया।

घटना की शुरुआत उस वक्त हुई जब सपा कार्यकर्ताओं ने सपा राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रामजीलाल सुमन के काफिले पर हमले के विरोध में डीएम कार्यालय का घेराव किया। इसी दौरान प्रख्याति खरे ने पुलिस को चकमा देकर कार्यकर्ताओं के साथ सीएम का पुतला जला दिया।

इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 10 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की और देर शाम तक सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सपाई कोतवाली पहुंच गए और विरोध जताया, हालांकि सीओ सिटी ने माहौल संभाल लिया।

तीनों आरोपियों को जब जेल ले जाया गया, तब सपाइयों ने "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के नारे लगाए। जेल भेजे जाने की खबर मिलते ही समर्थक फिर से जिला कारागार के बाहर जुट गए, लेकिन पुलिस ने समझाकर भीड़ को शांत किया। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.