- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बलिया
- Ballia News: पोखरी में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप
Ballia News: पोखरी में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप
On

बलिया: फेफना थाना क्षेत्र के मिढ्ढा गांव में शुक्रवार को एक युवक की पोखरी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान धनंजय चौहान (21 वर्ष) पुत्र मुन्ना चौहान के रूप में हुई है। घटना से गांव में शोक की लहर है और परिवार में कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़े - Gonda News: गोंडा में दर्दनाक सड़क हादसा, शव लेकर जा रही एंबुलेंस DCM से टकराई, तीन लोग घायल
गांव के युवकों ने काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची फेफना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
गांव वालों ने बताया कि धनंजय मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी असमय मौत से पूरे क्षेत्र में दुख और स्तब्धता का माहौल है।
Edited By: Parakh Khabar
खबरें और भी हैं
Ballia News: पोखरी में डूबने से युवक की मौत, गांव में मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
Latest News
03 May 2025 07:16:02
हापुड़: बेसिक शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार पर जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।...
स्पेशल स्टोरी
30 Dec 2024 18:34:19
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उनका एक...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.