Azamgarh News: बहूभोज में शामिल होने निकले किशोर की चाकू मारकर हत्या, ईंट-भट्ठे के पास मिला शव

आजमगढ़: जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शुक्रवार सुबह एक किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 17 वर्षीय फहद के रूप में हुई है, जो गुरुवार रात गांव में आयोजित बहूभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था। लेकिन रातभर घर न लौटने पर परिजनों ने शुक्रवार सुबह गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

दोपहर करीब 12 बजे गांव के पास स्थित ईंट-भट्ठे के पास ग्रामीणों को फहद का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, फॉरेंसिक टीम और पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

यह भी पढ़े - आजमगढ़ दौरे पर सीएम योगी का सपा पर हमला, बोले- विकास को सिर्फ सैफई तक सीमित रखती है पार्टी

हत्या की आशंका और परिजनों का आरोप

परिजनों का कहना है कि फहद की चाकू मारकर हत्या की गई है। शव की हालत बेहद दर्दनाक थी—हाथ ब्राउन टी-शर्ट से बंधे थे, और गले, पेट व हाथ पर चाकू के कई घाव थे। शरीर पर अन्य चोटों के निशान भी पाए गए हैं।

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि किशोर के गले पर गहरे घाव के निशान हैं, जो हत्या की ओर इशारा करते हैं। पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं, जो हत्या के कारणों और दोषियों का पता लगाएंगी। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’ बलिया के शिक्षक शंकर कुमार रावत को मिला ‘राष्ट्रीय बालशिक्षा शिखर सम्मान 2026’
बलिया। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए जनपद के एक और शिक्षक ने प्रदेश ही नहीं,...
बलिया में स्कूल प्रांगण में जले मिले सरकारी बैग, बीएसए ने लिया स्वतः संज्ञान; कार्रवाई होगी नजीर
आशा भोसले नहीं रहीं, 92 वर्ष की उम्र में निधन; फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर
बलिया के सरकारी स्कूल में प्रवेशोत्सव और वार्षिकोत्सव की धूम, शिल्पी यादव बनीं ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’
कुशीनगर में दिनदहाड़े युवती के अपहरण की कोशिश, सूझबूझ से बदमाशों के चंगुल से बची; FIR न दर्ज होने का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.