- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- Kanpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, एसआईआर की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाईं
Kanpur News: कांग्रेस का प्रदर्शन, एसआईआर की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाईं

कानपुर। बिहार में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बाद मतदाता सूची में धांधली और वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को कोतवाली चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसआईआर की प्रतीकात्मक प्रतियां जलाकर नारेबाजी की।
पूर्व अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि कांग्रेस इस तरह की वोट चोरी के खिलाफ आंदोलन जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान “वोट चोर गद्दी छोड़”, “भाजपा शर्म करो” और “चुनाव आयोग शर्म करो” जैसे नारे लगाए गए। मौके पर संतोष त्रिपाठी, पूजा भारद्वाज, नरेश पाठक, हरीश बाजपई, तौसीफ खान, रितेश यादव, अजय प्रकाश तिवारी, अतीक अहमद शहजादे, मोहम्मद इरफान, नदीम सिद्दीकी, पद्म मोहन मिश्रा, अजय श्रीवास्तव शीलू, राकेश साहू, संजय दीक्षित, आनंद शुक्ला, जावेद उस्मानी, राम स्वरूप तिवारी, रवि किशन भारती, धर्मेंद्र चौहान, हाजी जलील सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।