खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई: बलिया डीएम ने खनन अधिकारी का वेतन रोका

बलिया। सीएम डैशबोर्ड और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। डीएम ने बताया कि इस बार रैंकिंग में कुछ सुधार जरूर हुआ है, लेकिन कई विभागों का डाटा अपडेट और प्रदर्शन अभी भी संतोषजनक नहीं है।

प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना में कमजोर रैंकिंग पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने सुधार के निर्देश दिए। वहीं, खनन विभाग की रैंकिंग लगातार खराब मिलने पर खनन अधिकारी का वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया। स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग की सी ग्रेड रैंकिंग पर संबंधित अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़े - बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में सुधार लाने के लिए डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को सक्रिय होकर काम करने, जनता को जागरूक करने और आवेदकों व वेंडरों के साथ बैठक कर योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि जिन कार्यों की प्रगति 90% से अधिक हो चुकी है, उन्हें तेजी से पूरा कर हैंडओवर कराया जाए। विशेष रूप से, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम द्वारा चिलकहर में बनाए जा रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को शीघ्र पूरा कर सौंपने के निर्देश दिए गए।

कई विभागों के अधूरे कार्यों पर असंतोष जताते हुए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को लगातार मॉनिटरिंग करने और सभी कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन सिंह, सीएमओ समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.