Ballia News : सोनवानी और बिगही में तिरंगा यात्रा का आयोजन

हल्दी, बलिया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को बेलहरी मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी के नेतृत्व में सोनवानी और बिगही गांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता विजय बहादुर सिंह ने तिरंगा लहराकर यात्रा की शुरुआत की।

यात्रा बिगही स्थित शांति शिक्षा निकेतन विद्यालय से शुरू होकर सोनवानी चौराहे और बाजार होते हुए पूरे गांव में निकाली गई और पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारे लगाते रहे।

यह भी पढ़े - खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई: बलिया डीएम ने खनन अधिकारी का वेतन रोका

मंडल अध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी ने कहा कि 13, 14 और 15 अगस्त को क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक अपने घर और प्रतिष्ठान पर तिरंगा अवश्य फहराए।

इस अवसर पर महामंत्री शिवानंद दुबे, मुकेश प्रजापति, पूर्व मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, अश्वनी ओझा, किसान मोर्चा के जिला मंत्री अनिल पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज कुशवाहा, पिंटू मिश्रा, लोटा सिंह, रमेश कुंवर, उमेश कुंवर, अमित पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.