Pilibhit News: रक्षाबंधन पर मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, चाचा के घर मिला शव

बीसलपुर। रक्षाबंधन के मौके पर मायके आई एक विवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। उसका शव चाचा के घर में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम खनंका निवासी कढ़ेर पुत्र जसवंत के मुताबिक, उनकी पुत्री सुरजला (25) की शादी करीब सवा साल पहले शाहजहांपुर जनपद के थाना निगोही अंतर्गत ग्राम ऐंठापुर निवासी विमल कुमार पुत्र राममूर्ति से हुई थी। सुरजला रक्षाबंधन पर पति के साथ मायके आई थी। पत्नी को छोड़कर पति वापस अपने घर चला गया था।

मंगलवार को सुरजला अपने चाचा जगदीश के घर गई, जहां उसने कमरे की छत पर लगी बल्ली के सहारे दुपट्टे से फांसी लगा ली। दोपहर में जब परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देखा, तो घर में चीखपुकार मच गई। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’ ‘विश करो, प्रेफ़र करो’ अभियान के साथ गणेश चतुर्थी पर प्रेफ़र ने पेश किया ‘मूषक लोन’
मुंबई, सितंबर 2026: गणेश चतुर्थी के दौरान भक्त भगवान गणेश के प्रिय वाहन मूषक महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं...
Ballia News : बलिया में दिनदहाड़े महिला के गले से चेन झपटी, CCTV में कैद हुई वारदात
बांसडीह में कॉलेज जा रही युवती को बाइक से टक्कर मारने का आरोप, वाराणसी में चल रहा इलाज
‘गणेश चतुर्थी का त्योहार सेट पर खुशी और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है’: ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ की कास्ट
ज़ी सिनेमा पर हंसी, गड़बड़ी और कंफ्यूजन का धमाल, ‘पति-पत्नी और वो दो’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 26 सितंबर को
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.