- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- कानपुर
- Kanpur News: छत्तीसगढ़ की छात्रा से कानपुर में दुष्कर्म, धर्म छिपाकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर क...
Kanpur News: छत्तीसगढ़ की छात्रा से कानपुर में दुष्कर्म, धर्म छिपाकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया शोषण, धर्मांतरण का बना रहा दबाव
कानपुर। बजरिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर छात्रा से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने शादी की बात कही, तो आरोपी ने मारपीट की और अपशब्द कहे। आरोप है कि उसने धर्म परिवर्तन का दबाव भी बनाया।
धोखे से दोस्ती, फिर किया शोषण
जब युवती ने शादी के लिए दबाव डाला, तो युवक ने गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद जब वह उसके घर पहुंची, तो उसे पता चला कि सूरज का असली नाम जुबैर अहमद है। यह जानकर पीड़िता के होश उड़ गए।
धर्मांतरण का दबाव, बड़े भाई ने की छेड़खानी
युवती ने बताया कि जब उसने शादी के लिए जोर दिया, तो जुबैर ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मना करने पर उसने धमकी दी और गालियां दीं। पीड़िता जब शिकायत लेकर आरोपी के बड़े भाई फुजेल अहमद के पास पहुंची, तो उसने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर अपने कमरे में खींचने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने उसे धक्का देकर घर से निकाल दिया।
बजरिया थाना प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर जुबैर और उसके भाई फुजेल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
