Kanpur Dehat Road Accident: लखनऊ नेशनल हाईवे पर पलटी शताब्दी बस, मची चीख-पुकार, दो दर्जन सवारियां घायल

कानपुर देहात। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के मावर गांव के समीप झांसी लखनऊ नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब पांच बजे एक शताब्दी एक्सप्रेस बस अचानक पलट गई। बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाल कर उपचार के लिये पीएचसी देवी व जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हाइवे से हटवाकर एक तरफ खड़ा किया जिससे यातायात शुरू हो सका। बस पलटने से करीब दो दर्जन सवारियां घायल हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में अधिक सामान लदा था जिससे बस अनियंत्रित होकर पलटने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़े - अदाणी फाउंडेशन और अनुष्का फाउंडेशन की साझेदारी, 10 हजार क्लबफुट प्रभावित बच्चों को मिलेगा इलाज

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.