कानपुर: फेसबुक पर मैरिज रिक्वेस्ट भेजकर प्राइवेट शिक्षक से 10 लाख की ठगी, शातिर युवती ने भविष्य के निवेश का सपना दिखाकर फंसाया

कानपुर। गोविंदनगर में एक प्राइवेट शिक्षक को फेसबुक पर मिली दोस्ती महंगी पड़ गई। शादी का भरोसा दिलाने वाली एक युवती ने उन्हें गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश कराने के नाम पर 10 लाख रुपये का चूना लगा दिया। जब शिक्षक ने रकम निकालनी चाही तो ट्रेडिंग अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया और युवती ने फोन भी स्विच ऑफ कर दिया।

दबौली निवासी शिक्षक अभिषेक द्विवेदी के मुताबिक, जून में उनकी मुलाकात फेसबुक पर अनन्या मेहता नाम की युवती से हुई। खुद को दिल्ली जनकपुरी निवासी और एक निजी बैंक की रीजनल मैनेजर बताने वाली युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा और कहा कि विवाह से पहले दोनों को मिलकर गोल्ड ट्रेडिंग में निवेश कर भविष्य सुरक्षित करना चाहिए।

यह भी पढ़े - सीआईआई ने ‘हर आखिरी लड़की’ पुस्तक के विमोचन अवसर पर संवाद का आयोजन किया

उसने ‘सिमको’ नाम की वेबसाइट पर निवेश की सलाह दी। विश्वास में आकर अभिषेक ने 13 जुलाई से अगस्त के बीच कई किश्तों में 10 लाख रुपये जमा कर दिए। लेकिन जब पैसा वापस निकालने की कोशिश की तो अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद युवती फोन बंद कर गायब हो गई।

ठगी का एहसास होने पर अभिषेक ने साइबर सेल और गोविंदनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रिकेश कुमार सिंह के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस साइबर ट्रांजेक्शन व युवती की पहचान की गहन जांच में जुटी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.