दो युवकों के लिए इयरफोन लगाना और पटरी पर बैठकर मैच देखना बना काल!, दोनों की हुई दर्दनाक मौत, जानें मामला

कानपुर। कानपुर के सचेंडी थानाक्षेत्र के पांडेपुर रेलवे पटरी पर मैच देख रहे दो युवकों की इयरफोन ने जान ले ली। कान में इयर फोन लगा होने के कारण दोनों युवक ट्रैक पर आ रही ट्रेन की आवाज सुन नहीं पाए, जिससे दोनों युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे। ये दोनों युवक खेत को देखकर लौट रहे थे। मौके पर पुलिस पहुंच गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.