कानपुर: अपराधियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़, दो गिरफ्तार

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के रामा निहालपुर मोहल्ले बुधवार तड़के गोवध करने वाले अपराधियों एवं पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। इस दौरान पुलिस टीम ने घायल समेत दो अपराधियों को पकड़ लिया है। घायल अपराधी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी पुलिस उपायुक्त मध्य राम सेवक गौतम ने दी।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में चकेरी थाना क्षेत्र के चिश्ती नगर निवासी मोहम्मद अशफाक उर्फ जुली इमरान पुत्र मो.अकील और उन्नाव जनपद के कासिम नगर निवासी अजहर उर्फ अजहरुद्दीन पुत्र मोहम्मद है।

पकड़े आरोपितों के कब्जे से दो तमंचा, खाली कारतूस, चापड़ और मौके से बंधी हुई गाय को बरामद किया है।आर.एस.गौतम ने बताया कि थानाध्यक्ष ग्वालटोली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लोग एक गाय को काटने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ग्वाल टोली एवं प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बदमाशों ने पुलिस को देखते हुए फायरिंग करने लगे। पुलिस टीम भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बचाव में फायर किया। इस दौरान गोली लगने से एक अपराधी घायल हो गया। पुलिस ने उसे तथा एक और गो-हत्यारा को पकड़ लिया, जबकि मौके से अन्य संदिग्ध अपराधी फरार हो गए। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। दोनों अपराधियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े - कानपुर में बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटने का आरोप

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस बलिया: किशोरी के अपहरण का आरोप, दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज; तलाश में जुटी पुलिस
बांसडीह (बलिया)। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। किशोरी की मां की तहरीर...
बलिया में पंचायत चुनाव के ओबीसी आरक्षण पर मंथन, समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने आंकड़ों की समीक्षा की
UP Politics : अमित शाह के बयान पर अरविंद सिंह गोप का पलटवार, बोले- 2027 में अखिलेश यादव बनेंगे मुख्यमंत्री
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस: 25 हजार का इनामी राजेश शुक्ला गिरफ्तार, अब तक 7 आरोपी पकड़े गए
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के कार्यभार बदले, शशि प्रकाश गोयल को नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त प्रभार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.