बलिया : स्वजनगणना को लेकर पूर्वांचल जर्नलिस्ट संगठन ने चलाया जागरूकता अभियान

बलिया। पूर्वांचल जर्नलिस्ट संगठन, बलिया द्वारा स्वजनगणना को लेकर जनपदवासियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने लोगों से स्वयं जनगणना करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने की अपील की।

जिलाध्यक्ष सवेन्द्र विक्रम सिंह और महामंत्री रत्नेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वजनगणना कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान जनपदवासियों से भी अपने स्तर पर स्वजनगणना करने का आग्रह किया गया।

यह भी पढ़े - Ballia News: जनगणना कार्य में लापरवाही पर सहायक अध्यापक निलंबित, बीएसए ने बैठाई जांच

संगठन की ओर से बताया गया कि अभियान के तहत सदस्य घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए करीब 50 हजार लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

जिलाध्यक्ष सवेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि स्वजनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में जिला प्रशासन का सहयोग करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सही जानकारी उपलब्ध कराकर जनगणना प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करें।

महामंत्री रत्नेश सिंह ने कहा कि स्वजनगणना देशहित से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है और इसमें सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज ही मजबूत राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभा सकता है।

इस अवसर पर पत्रकार विवेक जायसवाल, अमित, रोहित, सादिक अहमद, रामकृष्ण सिंह सेंगर, आरिफ अंसारी, अब्दुल रहमान, अखिलेश सैनी, अजय, अभिषेक मिश्रा सहित संगठन के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.