बलिया में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत, दो गंभीर घायल

बलिया। जनपद में शनिवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसों के बाद मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और गांवों में शोक की लहर दौड़ गई।

पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

हल्दी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर ढाले के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में युवक की जान चली गई। जानकारी के अनुसार अगरौली गांव निवासी अंकित कुमार उपाध्याय (24) पुत्र निरंजन उपाध्याय घर से पेड़ा लेने के लिए बहादुरपुर ढाले पर गए थे। इसी दौरान एक बेकाबू पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े - CM डैशबोर्ड रैंकिंग में बलिया का शानदार प्रदर्शन, प्रदेश में हासिल किया 7वां स्थान

हादसे में गंभीर रूप से घायल अंकित को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पिकअप में शादी-विवाह का सामान लदा हुआ था।

अमूल दूध लदी पिकअप से टक्कर, युवक की मौत

उभांव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव के पास शनिवार दोपहर बाइक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

पलिया खास निवासी मुकेश (18) पुत्र शिवकुमार पासवान अपने चचेरे भाई धीरज (19) और मित्र लव गुप्ता (20) के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही अमूल दूध लदी पिकअप से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया। धीरज और लव की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है।

सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने ली जान

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रेखहां गांव निवासी 45 वर्षीय हरेराम चौहान की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हरेराम सुबह घर से शौच के लिए निकले थे। इसी दौरान सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी रसड़ा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.