बलिया : मनःस्थली एजुकेशन सेंटर में मदर्स डे पर भावनात्मक कार्यक्रम, माताओं का हुआ सम्मान

बलिया। मनःस्थली एजुकेशन सेंटर, रेवती में शनिवार को मदर्स डे के अवसर पर भावनाओं से ओत-प्रोत भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर मां की ममता, त्याग, संघर्ष और नि:स्वार्थ प्रेम को समर्पित प्रस्तुतियों से भावुक हो उठा। कार्यक्रम ने उपस्थित माताओं, विद्यार्थियों और शिक्षकों के दिलों को छू लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के संरक्षक सत्य प्रकाश तिवारी, प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी और प्रधानाचार्य चन्द्रमोहन मिश्र ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

यह भी पढ़े - Ballia News : युवती और उसकी मां पर हमला, शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इस अवसर पर बच्चों ने गीत, नृत्य, कविता और विभिन्न रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया। वहीं विद्यालय में माताओं के लिए कई मनोरंजक और रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।

कार्यक्रम में रैम्प वॉक, म्यूजिकल चेयर गेम, पिन अप द बैंगल्स, वाटरमेलन ईटिंग प्रतियोगिता और बैलून बर्स्टिंग प्रतियोगिता जैसे खेल आयोजित किए गए, जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय प्रशासन की ओर से माताओं को एक्टिव मदर, एमिनेंट मदर और लवली मदर जैसे पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। विजेता माताओं को उपहार भी प्रदान किए गए।

विद्यालय के प्रबंधक डॉ. अरुण प्रकाश तिवारी ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। उन्होंने कहा, “ईश्वर हर जगह उपस्थित नहीं रह सकता, इसलिए उसने मां को बनाया।” उन्होंने बच्चों को अपनी माताओं का सम्मान करने और उनके प्रति सदैव कृतज्ञ रहने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य चन्द्रमोहन मिश्र ने कहा कि मां वह शक्ति है, जिसके आशीर्वाद से जीवन की हर कठिनाई आसान हो जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों को माताओं के त्याग को समझने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जया मैम, रिसिका, अंशिका, शशि मैम और प्रीति मैम का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर श्रेयांश त्रिपाठी, सुनील पटेल, अंजनी पांडेय सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.