बलिया में प्रीपेड स्मार्ट मीटर होंगे पोस्टपेड में परिवर्तित, डीएम ने जारी किए निर्देश

बलिया। जिले में संचालित सभी प्रीपेड स्मार्ट मीटरों को अब पोस्टपेड मोड में बदला जाएगा। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में प्रीपेड प्रणाली पर चल रहे स्मार्ट मीटरों को तत्काल प्रभाव से पोस्टपेड मोड में परिवर्तित किया जाएगा।

डीएम ने बताया कि यह प्रक्रिया मुख्यालय स्तर से बैकएंड सिस्टम के माध्यम से स्वतः पूरी की जाएगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को किसी प्रकार का आवेदन या अतिरिक्त प्रक्रिया पूरी करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यह भी पढ़े - कोर्ट के आदेश पर दो दरोगाओं समेत पांच पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज

उन्होंने कहा कि मई 2026 की बिजली खपत का बिल जून 2026 में पोस्टपेड प्रणाली के तहत जारी किया जाएगा। साथ ही अब सभी नए बिजली कनेक्शन भी पोस्टपेड मोड में ही दिए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रीपेड से पोस्टपेड प्रणाली में बदलाव के दौरान उपभोक्ताओं की जमा सुरक्षा धनराशि, जिसे पहले बिलों में समायोजित किया गया था, उसकी वसूली जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 के मासिक बिलों में समान किस्तों के रूप में जोड़ी जाएगी।

उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया भी मुख्यालय स्तर से बैकएंड सिस्टम के माध्यम से स्वतः पूरी होगी। इस नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बिल भुगतान में अधिक सुविधा मिलेगी और बिजली बिलिंग प्रणाली पहले की तुलना में अधिक पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.