गोंडा में सामने आया ‘ज्योति मौर्या’ जैसा मामला, पत्नी को पढ़ाकर एएनएम बनाया, अब साथ रहने से इनकार का आरोप

गोंडा। जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी तुलना लोग चर्चित “ज्योति मौर्या प्रकरण” से कर रहे हैं। मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसने मजदूरी कर, भैंस और गन्ना बेचकर पत्नी की पढ़ाई पूरी कराई और उसे एएनएम का कोर्स कराया, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी अब उसके साथ रहने को तैयार नहीं है।

पीड़ित युवक ने अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाते हुए पत्नी की पढ़ाई में खर्च किए गए रुपये और जेवर वापस दिलाने की मांग की है।

यह भी पढ़े - Gonda News: गोंडा में रेलवे ट्रैक के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप; हाईवे पर शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन

मामला मोतीगंज थाना क्षेत्र के चपरतल्ला कौरहे गांव निवासी 28 वर्षीय राजेश कुमार वर्मा का है। राजेश का आरोप है कि वह पंजाब में मजदूरी और लोहे की पल्लेदारी कर अपनी पत्नी रेनू वर्मा की पढ़ाई का खर्च उठाता रहा। इसके लिए उसने दो भैंसें और गन्ना तक बेच दिया तथा करीब डेढ़ लाख रुपये ऑनलाइन भेजे।

राजेश के अनुसार पत्नी ने एएनएम का कोर्स पूरा कर लिया है और अब अस्पताल में काम कर रही है, लेकिन नौकरी मिलने के बाद वह उसके साथ घर आने से इनकार कर रही है।

राजेश ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2001 में पिपरा लालच गांव निवासी राम उजागर की पुत्री रेनू वर्मा से हुई थी। वर्ष 2018 में गौना होने के बाद रेनू कुछ समय तक ससुराल में रही और फिर एएनएम कोर्स करने की इच्छा जताई। पति का कहना है कि उसने हरसंभव आर्थिक मदद कर पत्नी का सपना पूरा किया।

पीड़ित का आरोप है कि अब पत्नी और ससुराल पक्ष उस पर माता-पिता को छोड़कर अलग रहने का दबाव बना रहे हैं। राजेश ने बताया कि उसकी मां दृष्टिबाधित हैं और पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, इसलिए वह उन्हें छोड़कर अलग नहीं रह सकता।

राजेश का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने समझौते के नाम पर 10 लाख रुपये की मांग की है। साथ ही पत्नी शादी और गौना के समय मिले जेवर भी अपने पास रखे हुए है।

इस संबंध में राजेश कुमार वर्मा ने सीओ शिल्पा वर्मा को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने अधिकारियों से खर्च किए गए पैसे और जेवर वापस दिलाने के साथ उचित न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.