जौनपुर दूल्हा हत्याकांड : तीन आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम घोषित

जौनपुर। जिले के चर्चित दूल्हा हत्याकांड मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर पुलिस ने एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर की गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही बाजार के पास एक मई की देर रात शादी के लिए जा रहे दूल्हे आजाद बिंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी रोककर वारदात को अंजाम दिया था।

जांच में सामने आया कि आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप बिंद ने पहले ही आजाद बिंद को इस शादी से मना किया था और जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बावजूद आजाद बिंद एक मई को बारात लेकर जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक प्रदीप बिंद ने अपने साथियों रवि यादव और भोले राजभर के साथ मिलकर दूल्हे की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।

मामले में शामिल तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अब एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

एसएसपी ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को इन आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.