प्रयागराज में सनसनी : सगाई टूटने से नाराज युवक ने CM योगी को बम से उड़ाने की दी धमकी, गिरफ्तार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में सगाई टूटने से नाराज एक युवक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर सनसनी फैला दी। आरोपी ने महिला सिपाही के इंजीनियर भाई को फंसाने की साजिश के तहत सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट साझा कर उसका मोबाइल नंबर टैग कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी नितेश कटियार शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला बुहनन्नान का निवासी है। वह नगर पंचायत में संविदा सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत है।

यह भी पढ़े - UP Politics : 2027 चुनाव से पहले सपा ने तेज किया पीडीए आरक्षण मुद्दा, प्रयागराज में जारी की बुकलेट

बताया गया कि नितेश की शादी एक मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए प्रयागराज निवासी महिला सिपाही से तय हुई थी। वर्ष 2022 बैच की महिला सिपाही वर्तमान में मऊ जिले में तैनात है। दोनों की सगाई गाजियाबाद में रिश्तेदार के घर पर हुई थी, लेकिन बाद में लड़की पक्ष ने बेटी को दूर न भेजने का हवाला देकर रिश्ता तोड़ दिया।

पुलिस के मुताबिक सगाई टूटने के बाद आरोपी और युवती के भाई के बीच विवाद हो गया। इसी रंजिश में आरोपी ने छह मई को व्हाट्सएप और फेसबुक पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी वाला पोस्ट साझा किया और उसमें युवती के भाई का मोबाइल नंबर जोड़ दिया, ताकि पुलिस का शक उस पर जाए।

धमकी भरा पोस्ट सामने आने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं। मोबाइल नंबर के आधार पर महिला सिपाही के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने पूरे मामले की जानकारी दी और नितेश कटियार पर शक जताया।

इसके बाद मऊआइमा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने सर्विलांस और लोकेशन के आधार पर शाहजहांपुर के जलालाबाद पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर प्रयागराज ले आई।

महिला सिपाही के पिता ने आरोप लगाया कि शादी से इनकार करने के बाद नितेश लगातार परिवार को धमकी दे रहा था। वहीं युवती के भाई का कहना है कि आरोपी पहले भी फोन पर धमकी दे चुका था, जिसकी शिकायत साइबर सेल में की गई थी। बाद में आरोपी द्वारा माफीनामा देने पर शिकायत वापस ले ली गई थी, लेकिन उसने दोबारा फर्जी पोस्ट डालकर फंसाने की कोशिश की।

मऊआइमा थाना प्रभारी राममूर्ति यादव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धमकी देने, सामाजिक माहौल बिगाड़ने और आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया है कि वह सगाई टूटने से नाराज था और बदला लेने की नीयत से उसने यह साजिश रची।

खबरें और भी हैं

Latest News

Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल Mau-Rasra Road Accident : तेज रफ्तार ट्रेलर दुकानों में घुसा, लाखों की संपत्ति नष्ट, चालक घायल
मऊ-रसड़ा मार्ग। रतनपुरा स्थित शहीद चौक पर शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार 18 चक्का ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे...
Ballia News : प्रेमी को बुलाने की जिद में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी किशोरी, घंटों मशक्कत के बाद पुलिस ने उतारा सुरक्षित
Ram Mandir Donation Controversy : राम मंदिर दान विवाद की जांच करेगी एसआईटी, मंडलायुक्त लखनऊ की अगुवाई में बनी टीम
मां ने चार बच्चों को जहर देकर खुद भी की आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, दो की हालत गंभीर
Jodhpur News : चार महीने पहले हुई शादी, नकदी-जेवर लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई महिला, पुलिस जांच में जुटी
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.