Jalaun News: योग करते समय रिटायर्ड शिक्षक की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जालौन। सड़क किनारे पुलिया पर योग कर रहे एक रिटायर्ड शिक्षक और तीन निजी विद्यालयों के संचालक की सिर पर घातक हथियार से वार कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलउआ जागीर निवासी विद्याराम आजाद (68 वर्ष) पुत्र लखूराम रविवार सुबह गांव से करीब 200 मीटर दूर भीमनगर ऊंचा की ओर स्थित माइनर की पुलिया पर योग कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से उन पर घातक हथियार से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

निर्मम तरीके से की गई हत्या

पुलिस के अनुसार, हमलावर ने बेहद करीब से तेज वार किए, जिससे गर्दन कटने के करीब थी। शव योग मुद्रा में पुलिया से नीचे गिरा पड़ा था। घटनास्थल पर खून और मांस के लोथड़े बिखरे हुए थे। राहगीरों ने शव देखकर गांव में सूचना दी, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी।

शिक्षा के क्षेत्र से थे जुड़े

विद्याराम आजाद सेवानिवृत्त शिक्षक थे और वर्तमान में डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज भीमनगर (ऊंचा), डॉ. भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल भीमनगर और शिक्षा निकेतन प्राइमरी पाठशाला भीमनगर के संचालक थे। उनकी पत्नी प्रेमा देवी इन तीनों विद्यालयों की प्रबंधक हैं।

परिवार में मचा कोहराम

मृतक के तीन पुत्रों में अजीत कुमार (दिल्ली में रहते हैं), दिनेश कुमार (राम जी) और रामखिलावन पिता के कामकाज में हाथ बंटाते थे। इस जघन्य हत्या से परिवार और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

पुलिस की सक्रियता, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार, उप निरीक्षक दिनेश, हर्षवर्धन, रामकिशोर, सुनील यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उरई भेजा गया। हालांकि, आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव ले जाने का विरोध किया और पुलिस अधीक्षक को बुलाने की मांग की। इसके बाद सीओ माधौगढ़ डॉ. राम सिंह और थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।

संभावित कारण – विद्यालय प्रबंधन विवाद

हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, चार साल से एक विद्यालय के प्रबंधन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या इसी विवाद से जुड़ी हो सकती है।

चार साल पहले पोती की भी हुई थी हत्या

विद्याराम आजाद की पोती भावना (पुत्री राम जी) की भी 2020 में हत्या कर दी गई थी, जब वह उरई में रहकर एएनएम कोर्स कर रही थी।

संदिग्ध हिरासत में, पुलिस अधीक्षक का आश्वासन

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और पूछताछ जारी है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अपराधियों को जल्द चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’ का तीसरा संस्करण होगा और बड़ा, देशभर से चुने जाएंगे 21 बदलावकर्ता
इंदौर। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले अनसुने और अनदेखे लोगों को सम्मानित करने वाली पहल ‘गोल्डन इम्पैक्ट अचीवर अवॉर्ड्स’...
स्कोडा ऑटो इंडिया ने नई कोडिएक 4x4 रेंज पेश की, कीमत 36.99 लाख रुपये से शुरू
एनर्जी और इंटेलिजेंस इन्फ्रास्ट्रक्चर तय करेंगे भारत की ताकत : गौतम अदाणी
‘बिन समझाए, सिर्फ माँ समझती है’: एसबीआई लाइफ ने मदर्स डे पर माँ के अंतर्ज्ञान को किया सम्मानित
‘हस्तिनापुर के वीर’ में गांधारी बनेंगी विवाना सिंह, निभाएंगी करुणा और अनुशासन के बीच उलझी माँ का किरदार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.