Jalaun News: छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

उरई: बीए की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ धुरट-टिकरिया नहर के पास हुई, जहां आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

तीन दिन पहले छात्रा की हुई थी हत्या

गुरुवार को एट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमीटा में 19 वर्षीय छात्रा खुशी का शव मिला था। वह रूरा अड्डू की रहने वाली थी और बीए की पढ़ाई कर रही थी। उसकी निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एसओजी, एट कोतवाली और कोटरा थाना पुलिस की टीमों को लगाया।

यह भी पढ़े - Jalaun News : जालौन में आईएएस अधिकारी की संवेदनशीलता ने जीता दिल, दिव्यांग फरियादी की बात सुनने जमीन पर बैठे

पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी धुरट मार्ग पर टिकरिया नहर के पास घूम रहा है। सूचना के आधार पर एसओजी और एट पुलिस मौके पर पहुंची।

जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ने की कोशिश की, उसने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और अस्पताल पहुंचाया।

आरोपी ने कबूला गुनाह

अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी ने अपना नाम मनीष पुत्र वीरेंद्र, निवासी ग्राम छिरावली, थाना कोटरा बताया। पूछताछ में उसने खुशी की हत्या करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए।

मुठभेड़ की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस इस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.