- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हाथरस
- Hathras News: टिकरी के किसान का शव पेड़ पर लटका मिला, परिवार में मचा हड़कंप
Hathras News: टिकरी के किसान का शव पेड़ पर लटका मिला, परिवार में मचा हड़कंप
On
Hathras News: सासनी तहसील के गांव टिकरी के एक किसान रामबाबू (57) का शव 2 फरवरी को गांव चंदैया में पेड़ से लटका मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव को पेड़ से उतारा गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेत जाने की बात कहकर घर से निकले थे
परिवार में मचा कोहराम
रामबाबू के निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने अपने पीछे चार बेटे, दो बेटियां और पत्नी को रोता-बिलखता छोड़ दिया।
सूचना मिलने पर कोतवाली सासनी पुलिस भी गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
खबरें और भी हैं
फूड सेफ्टी असेसमेंट में सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी को मिले पूरे अंक
By Parakh Khabar
Latest News
12 Nov 2026 06:44:32
बांसडीह, बलिया। सहतवार कस्बे में सोमवार को मारपीट के दौरान मृत विनोद राजभर का शव मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
