हरदोई : शाहाबाद में रेलवे ट्रैक पर मिला अधेड़ का क्षतविक्षत शव

शाहाबाद/ हरदोई: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के आंझी रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। रेलवे प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त का काफी प्रयास किया गया।  रामसागर 53 वर्ष पुत्र सेवाराम निवासी सिकंदरपुर कल्लू के रूप में मृतक की पहचान हुई है।

कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर एक अधेड़ का क्षतविक्षत शव पड़ा हुआ है। सूचना पाकर उप निरीक्षक वीर सिंह मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया। उपनिरीक्षक ने शव की शिनाख्त रामसागर पुत्र सेवाराम निवासी सिकंदरपुर कल्लू के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पटरी पार करते समय ट्रेन से दुर्घटना होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’ शेमारूमी पर 27 अगस्त को प्रीमियर होगी रहस्य और रोमांच से भरपूर हिंदी थ्रिलर ‘मिसिंग महिला’
मुंबई, अगस्त 2026: शेमारूमी अपनी नई हिंदी थ्रिलर सीरीज़ ‘मिसिंग महिला’ के प्रीमियर के लिए तैयार है। मित्र गढ़वी और...
‘द बंगाल फाइल्स’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 29 अगस्त को ज़ी सिनेमा पर
‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन ने बढ़ाई उत्सुकता; 31 अगस्त को रिलीज होगा ट्रेलर
अनमोल टीवी ने शुरू किया अपना पहला ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’, सिमरन कौर, अक्षय म्हात्रे और वैदेही नायर मुख्य भूमिकाओं में
नोएडा में नए एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर के साथ एसुस ने बढ़ाया सर्विस नेटवर्क
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.