Hamirpur News: अनियंत्रित डंपर की टक्कर से ट्रक में लगी आग, केबिन में फंसने से चालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

हमीरपुर में अनियंत्रित डंपर ने जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी।

हमीरपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र में अनियंत्रित डंपर ने जा रहे ट्रक में टक्कर मार दी। जिससे ट्रक में आग लग गई। आग लगने से चालक केबिन में ही फंस गया।

हमीरपुर: अनियंत्रित डंपर ने आगे जा रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से चालक ट्रक की केबिन में फंस गया। देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेडव पुलिस टीम ने घायल युवक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हमीरपुर: अनियंत्रित डंपर ने आगे जा रहे ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से चालक ट्रक की केबिन में फंस गया। देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर बिग्रेडव पुलिस टीम ने घायल युवक को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

सदर कोतवाली क्षेत्र के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास रविवार दोपहर लगभग 12 बजे कानपुर देहात के मंगलपुर निवासी 30 वर्षीय अरविंद कुमार मौरंग से भरा डंपर लेकर कानपुर को निकला था। शहर के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा से गुजरते समय डंपर के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसकी वजह से मौरंग से भरे डंपर से चालक अरविंद काबू खो बैठा और डंपर ट्रक से टकरा गया।

यह भी पढ़े - वंदे भारत ट्रेन से कटकर प्रेमी युगल ने दी जान, शादीशुदा युवक से था युवती का प्रेम

टक्कर जोरदार थी, इसकी वजह से डंपर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और अरविंद उसी में फंसकर रह गया था। डंपर और ट्रक के बीच हुई टक्कर की वजह से डंपर में आग लग गई। जहाँ हादसा हुआ वहां पास में ही पेट्रोल पंप भी है।

जिससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित निकाल लिया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

खबरें और भी हैं

Latest News

प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश प्रधानों और कोटेदारों के साथ बलिया डीएम की बड़ी बैठक, इन बिंदुओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना...
उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर बलिया में तीन प्रमुख कार्यक्रमों की तैयारी तेज
मिर्जापुर में डबल मर्डर से सनसनी: युवक ने सौतेली मां और भाई की हत्या की, शव ठिकाने लगाते वक्त गिरफ्तार
गौतम बुद्ध नगर न्यूज : महिला हत्या कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद
Makar Sankranti 2026 : कानपुर में गंगा घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां तेज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.