- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- हमीरपुर
- Hamirpur News: 'पापा-मम्मी मैं हार गई हूं', सुसाइड नोट छोड़ युवती ने खुद को लगाई आग, मौत
Hamirpur News: 'पापा-मम्मी मैं हार गई हूं', सुसाइड नोट छोड़ युवती ने खुद को लगाई आग, मौत
UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार रात मौदहा कस्बे के कजियाना मोहल्ले में एक युवती ने गंभीर डिप्रेशन में खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मौके से बरामद सुसाइड नोट में युवती ने लिखा, "पापा-मम्मी मैं हार गई हूं..." यह सुसाइड लेटर अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बीमारी और डिप्रेशन बनी वजह
सुसाइड नोट में भावुक शब्द
पुलिस को घटनास्थल से जो सुसाइड नोट मिला, उसमें लिखा है "पापा-मम्मी मैं हार गई हूं। अब मुझसे और नहीं हो पा रहा है। आप लोग बहुत ध्यान रख रहे हो, लेकिन मेरी हालत में सुधार नहीं हो रहा। मैं आप सबको और परेशान नहीं करना चाहती। मम्मी-पापा अपना ख्याल रखना। दोनों भाईया और मोनू, आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं। प्लीज़ मम्मी-पापा का ख्याल रखना। लव यू सो मच..."
परिवार सदमे में, जांच जारी
इस घटना के बाद युवती का पूरा परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, लेकिन सुसाइड नोट और परिवार से मिली जानकारी के आधार पर हर पहलू की जांच की जाएगी।
यह घटना एक बार फिर समाज में मानसिक स्वास्थ्य और अवसाद को लेकर गंभीर चिंतन की मांग करती है।
