Hamirpur News: बारात में हुए विवाद के बाद थाने पहुंची दुल्हन, बोली- मेरे दूल्हे के दोस्तों को छोड़ दीजिए

हमीरपुर। बांदा मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस में उस वक्त अजीब स्थिति पैदा हो गई जब बारात में हुए विवाद के चलते पुलिस ने दूल्हे के दोस्तों को हिरासत में ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि दुल्हन खुद दुल्हन के लिबास में थाने पहुंच गई और पुलिस से गुहार लगाई, "मेरे दूल्हे के दोस्तों को छोड़ दीजिए।"

शनिवार को शंकर नगर, बांदा निवासी हिमांशु निषाद के छोटे भाई विकास निषाद की शादी मौदहा के मंगी पुरवा गांव की गुड़िया से तय थी। शादी के सारे कार्यक्रम बांदा मार्ग स्थित वेलकम गेस्ट हाउस में होने थे। बारात निकलते समय डीजे और बैंड की धुन पर दूल्हे के दोस्त जीतेन्द्र शुक्ला, कल्लू चौहान, संतोष यादव, गोविंद धुरिया, उत्कर्ष यादव आदि जमकर डांस कर रहे थे और नोट भी उड़ा रहे थे।

इसी दौरान मोहल्ले का अर्जुन वर्मा और कुछ बच्चे डांस कर रहे लोगों के बीच से नोट उठाने लगे। तभी किसी का पैर अर्जुन को लग गया। इससे अर्जुन नाराज हो गया और विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर दूल्हे के दोस्तों ने अर्जुन को वहां से भगा दिया।

कुछ देर बाद अर्जुन अपने आधा दर्जन दोस्तों के साथ गेस्ट हाउस पहुंचा और दूल्हे के दोस्तों से मारपीट शुरू कर दी, जिससे विवाह कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

इधर, जब विकास को पता चला कि उसके दोस्तों को पुलिस पकड़ ले गई है, तो उसने शादी की रस्में पूरी करने से इनकार कर दिया और कहा कि जब तक उसके दोस्त वापस नहीं आएंगे, वह शादी नहीं करेगा। यह सुनकर दुल्हन गुड़िया भावुक हो उठी और दुल्हन के लिबास में ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस से मिन्नतें करने लगी कि उसके होने वाले पति के दोस्तों को छोड़ दिया जाए।

हालांकि, पुलिस ने सभी आरोपियों को शांति भंग की धारा में चालान कर रविवार को अदालत में पेश कर दिया। जमानत के बाद रविवार दोपहर को शादी की बाकी रस्में पूरी की गईं और विवाह संपन्न हो सका। इस घटना की चर्चा इलाके में जोरों पर है।

खबरें और भी हैं

Latest News

लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख लखनऊ के विकास नगर में भीषण आग, 200 से अधिक झुग्गियां जलकर राख
लखनऊ। विकास नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-14 स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में बुधवार दोपहर लगी भीषण आग ने देखते ही देखते भयावह...
सीबीएसई 10वीं: समृद्धि पांडेय 97.8 फीसदी अंकों के साथ बाराबंकी जिला टॉपर
मुंबई में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने 1,000 मेगावाट पावर लिंक शुरू किया, क्लीन एनर्जी सप्लाई को मिलेगा बड़ा बल
‘मिस माया जादूवाला’ बनकर तनु खान को आई बचपन की याद, बोलीं— मेरे पास भी है हैरी पॉटर जैसी जादुई छड़ी
UP News: नोएडा में अशांति फैलाने वाले समूहों के खिलाफ सबूत मिले, डीजीपी बोले- शहर में स्थिति सामान्य
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.