सुहागरात पर खुली दूल्हे की पोल, शादी के चौथे दिन ही दुल्हन ने तलाक की मांग कर दी

Gorkhpur News : सहजनवा क्षेत्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। विवाह कर ससुराल पहुंची नव विवाहिता का पति शारीरिक रूप अक्षम निकला। पहली ही रात में पति की पोल खुल गई, लेकिन दुल्हन ने चार दिन तक बात दबाए रखी। वजह यह रही कि उसके भाई की शादी तय थी और उसे मायके जाना ही था। चार दिन के बाद मायके पहुंची विवाहिता ने परिजनों को जानकारी दी। एक हफ्ते से दोनों पक्षों में पंचायत चलने के बाद लड़की पक्ष तलाक के लिए अड़ा हैं। वहीं दूल्हा पक्ष तलाक नहीं देना चाहता है। लड़की पक्ष के लोग पुलिस की मदद से तलाक कराना चाहते हैं, लेकिन अभी लिखित शिकायत नहीं की है।

गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी बेलीपार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से पिछले महीने हुई थी। दुल्हन शादी के बाद ससुराल आई। सुहागरात के दिन ही उसे उसके पति की शारीरिक अक्षम होने की पोल खुल गई। दुल्हन ने इस बात को दबाए रखा, क्योंकि भाई का विवाह तय होने के कारण उसकी शादी के चार दिन बाद ही विदाई थी।

यह भी पढ़े - टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बलिया के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया शिक्षण कार्य

चार दिन बाद दुल्हन मायके पहुंची तो दूल्हे के शारीरिक अक्षम होने की बात अपने परिवार वालों को बता दी। इस जानकारी से परिवार वाले अवाक रह गये, मगर चुप रहे। बेटे की शादी खत्म होने के बाद घर वालों ने दुल्हन के ससुराल पहुंचकर दूल्हे की कमी को उनके परिजनों के सामने रखा। एक हफ्ते से दोनों परिवारों के बीच पंचायत चल रही थी। दूल्हे की कमी को उसके परिजन मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं दुल्हन के परिजन तलाक पर अड़े हुए हैं। उन्होंने मौखिक रूप से पुलिस से शिकायत कर तलाक कराने की गुहार लगाई है। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार
बलिया: शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा...
बलिया में NMMS परीक्षा में शत-प्रतिशत सफलता, 251 छात्र-छात्राओं का चयन
मानदेय बढ़ोतरी पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित
बलिया में पत्नी की हत्या: डंडे से पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास बैठा रहा पति, गिरफ्तार
बलिया में विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति की गैरमौजूदगी में सात लोगों पर केस दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.